मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत
04 Jun, 2022
571
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मुंबई-पुणे हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य कंटेनर की चपेट में आ गए। मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किवाले-देहु रोड इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में मारे गए मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है. इस बीच, दुखद दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है।