Breaking News

राम मंदिर के लिए विहिप की ओर से मुंबई में धर्म सभा

28 Nov, 2018 1669

संवाददाता/ in24न्यूज़/मुंबई।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर नागपुर में धर्मसभा आयोजित करने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का रुख किया है. आगामी दो दिसंबर को बांद्रा स्थित बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में विराट धर्मसभा का आयोजन किया गया है. विहिप ने दावा किया है कि इस धर्मसभा में करीब डेढ़ लाख के करीब रामभक्त जुटने वाले हैं, जो राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का काम करेंगे। बतादें कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से शीतकालीन सत्र के दौरान ससंद में कानून लाने की बात कही है. इसी के तहत पूरे देश में धर्मसभा कार्यक्रम आयोजित करके रामभक्तों इकट्ठा करने की घोषणा की गई है. 

अन्य खबरे