Breaking News

श्रीनगर ब्लास्ट में एक जवान घायल

06 Feb, 2020 1005

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

देश की रक्षा करने में सेना के जवान अपनी जान पर खेलकर लोगों की रक्षा करते हैं. श्रीनगर में एक ऐसे ही जवान के बारे में खबर ही कि ब्लास्ट के बाद वः घायल हो गया.  श्रीनगर लाल बाजार में पुलिस स्टेशन के पास धमाका हुआ है. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका एक ग्रेनेड हमले से हुआ. एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है, जिसके बाद कांच के टुकड़े सड़क पर फैल गए, मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि श्रीनगर में इस तरह के धमाके आए दिन हो रहे हैं. कल यानी बीते बुधवार को भी शहर के बाहरी इलाके लावेपोरा में सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था. इस हमले के बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. साथ ही एक आतंकी घायल भी हुआ था. जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही इस हमले में सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन शहीद हो गए. मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था.

अन्य खबरे