Breaking News

मराठी भाषा के अपमान पर कलर्स चैनल ने मांगी माफी !

28 Oct, 2020 1046

संवाददाता/in24न्यूज़/मुंबई 

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू द्वारा बिग बॉस सीजन-14 में मराठी भाषा पर अभद्र टिपण्णी कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर जान कुमार सानू के खिलाफ यूजर्स आक्रामक हो गए. दरअसल जान कुमार सानू ने बिग बॉस के एक एपिसोड में निक्की तांबोली के साथ बातचीत में यह कह दिया कि उसे मराठी भाषा से चिढ़ आती है जिसके बाद शिवसैनिक और मनसैनिक बिग बॉस के खिलाफ उग्र हो गए. उन्होंने जान कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जान कुमार सानू ने मराठी भाषा का अपमान किया है, यदि उन्होंने माफी नहीं मांगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इससे पहले कि ये मामला तूल पकड़ता, कलर्स चैनल की तरफ से लिखित माफीनामा सार्वजनिक कर दिया गया.

                      कलर्स चैनल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अपनी गलती कबूलते हुए माफी मांग ली. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे माफीनामे में कलर्स चैनल की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि 27 अक्टूबर को प्रसारित किये गए बिग बॉस के एपिसोड में प्रतिस्पर्धी जान कुमार सानू द्वारा इस्तेमाल किये गए वक्तव्य को हटा दिया गया है. कलर्स चैनल ने अपने पत्र में ये भी लिखा कि, हम मराठी भाषा और देश की सभी भाषाओं का आदर करते हैं. कलर्स चैनल द्वारा माफी मांगे जाने के बाद यह मामला किसी तरह शांत हो गया.   

अन्य खबरे