कोरोना के बढ़ते आंकड़े से देश चिंतित
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना से जहां पूरी दुनिया त्रस्त है वहीं भारत में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे भारत के लिए सामने आने वाले आंकड़े चिंतित करने वाले हैं. इसमें ग्लोबल केसों में भारत का शेयर बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 8,49,553 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,92,258 एक्टिव केस हैं। 5,34,621 ठीक हो चुके हैं। वहीं 22,674 लोगों की इससे मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 28,637 मामले सामने आए हैं और 551 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस के मामले भारत में रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच रोजाना दुनिया में बढ़े केस में भारत का शेयर 12 प्रतिशत हो गया है। ऐसा शनिवार को ही हुआ। इससे पहले शुक्रवार तक यह 11.8 प्रतिशत था। जहां तक पॉजिटिविटी रेट के बढ़ने का मामला है तो उसमें बढ़ोत्तरी जारी है.