सीएसटी ब्रिज हादसे में दो इंजीनियर निलंबित
16 Mar, 2019
1333
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई में छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास के करीब हुए फुटओवर ब्रिज हादसे में बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है और दो रिटायर हो चुके इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए है बता दें, 14 मार्च गुरुवार शाम सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया था. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, 33 लोग घायल भी हुए. इस बीच इसकी ऑडिट रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बीएमसी की लापरवाही पता चलती है. शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो इस पुल का ऑडिट कुछ ही समय पहले हुआ था, जब अंधेरी में एक ब्रिज का हिस्सा गिरा था. ये पुल 1981 में बना था और तभी से बीएमसी के इंजीनियरों के जिम्मे था. इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की है. मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में आईपीसी धारा 304 ए लापरवाही से मौत के तहत मध्य रेलवे और बीएमसी के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.... बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी प्रमुख अजय मेहता ने सीएसएमटी स्टेशन से जुड़े पैदल पार पुल एफओबी के ढहने की जांच शुरू की है। बीएमसी की प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह मानने का एक बड़ा कारण मौजूद है कि स्ट्रक्चर ऑडिट को एक गैर-जिम्मेदार और लापरवाही भरे तरीके से आयोजित किया गया। अगर ऑडिट ठीक से किया गया होता इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बचा जा सकता था।' मामले में दो लोगों को निलंबित कर दिया गया है।