Breaking News

26/11 आतंकी हमला, रंगोली के माध्यम से शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

27 Nov, 2021 1133
 
संवाददाता/ in24 न्यूज़  
26 नवम्बर का दिन मुंबईकर मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले (26/11 terror attck in mumbai) की बरसी के रूप में मनाते हैं. इस बार मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी थी जिसके मौके पर अलग-अलग इलाकों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. 
इसी कड़ी में बोरीवली (borivali) पश्चिम स्थित आचार्य नरेंद्र विद्यालय स्कूल परिसर में भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. पूर्व नगरसेवक शिवानंद शेट्टी की तरफ से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के दौरान 26/11 आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गयी.
इस दौरान शहीद हुए जवानों की याद में 1000 दीप प्रज्वलित किए गए; इस मौके पर शहीद के परिवार के एक-एक सदस्य को सम्मानित किया गया तो वहीं कोरोना काल में दिन-रात काम करने वाले डॉक्टरों, पुलिस व नर्सों को भी सम्मानित किया गया.
इन रंगोली के माध्यम से शहीद तुकाराम ओम्बले, सीएसटी रेलवे स्टेशन में हुए भीषण रक्तपात, कामा अस्पताल, ताज होटल, शहीद हुए विजय सालस्कर, हेमंत करकरे सहित अन्य छवियों को उकेरा गया है, जो उस समय की याद ताजा कर रही हैं. वह हृदय विदारक दृश्य शायद ही कोई भुला पाए. 

अन्य खबरे