देशभर में नवरात्रि की धूम, माता के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

 03 Oct 2024  293

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है। नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद ही पावन और पवित्र माना जाता है। इन नौ दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। असल में नवरात्रि उन कुछ त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे भारत में समान भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। त्योहार के नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं। हर दिन को एक खास  रंग दिया गया है जो देवी दुर्गा के एक रूप से जुड़ा होता है। इसलिए जो लोग नवरात्रि का पालन करते हैं, वे हर दिन के हिसाब से उसी रंग के कपड़े और भोजन तैयार करते हैं और देवी दुर्गा को उसका भोग भी लगाते हैं। 

1. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है...इस मां को घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाने का विधान है...और आज के दिन पीला कपड़ा पहने का विधान है। 
2. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है...नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या मिश्री का भोग लगाने का विधान है...और दूसरे दिन हरा कपड़ा पहनने का महत्व है। 
3. शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. तीसरे दिन मां को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. और तीसरे दिन ग्रे कलर का कपड़ा पहना जाता है। 
4. शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. मां की पूजा करने के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगाते है...और चौथे दिन ऑरेंज कलर का कपड़ा पहना जाता है। 
5. शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है...इस दिन मां को केले का भोग लगा सकते हैं...और पांचवे दिन सफ़ेद कलर का कपड़ा पहना जाता है। 
6. शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है...इस दिन मां को शहद से बनी चीजों का भोग लगाते हैं...और छठे दिन लाल कलर का कपड़ा पहना जाता है।  
7. शारदीय नवरात्रि के सातंवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है...मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाते हैं...और सातवे दिन रॉयल ब्लू कलर का कपड़ा पहना जाता है।  
8. आंठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है...इस दिन माता को नारियल से बनी चीजों का भोग लगाते हैं...और आठवे दिन गुलाबी कलर का कपड़ा पहना जाता है।

9. शारदीय नवरात्रि के आखरी यानी की नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है...इस दिन हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया जाता है। और नौवें दिन पर्पल कलर का कपड़ा पहना जाता है।