Breaking News

इन शहरों में आएंगे कोरोना के सबसे ज्यादा मामले !

20 Apr, 2023 1051

ब्यूरो रिपोर्ट/in 24न्यूज़/मुंबई

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं. इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के में कोरोना के 12 हजार 591 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जोकि इस साल के सबसे अधिक मामले हैं. 24 घंटे में लगभग 29 मरीजों की मौत हुई है. हैरान करने वाली बात ये है कि बीते दिन के मुकाबले संक्रमण 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 5.46 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.32 फीसदी है. देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 65 हजार 286 है जबकि सक्रिय दर 0.15 फीसदी है. वहीं, ठीक कोरोना से ठीक होने की दर मौजूदा समय में 98.67 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 10 हजार 827 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना से ठीक होने वाले सभी रोगियों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 हो गई है. कोरोना वायरस केस बढ़ने के साथ टेस्टिंग की गति भी बढ़ा दी गई है. देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 30 हजार 419 लोगों ने अपना टेस्ट करवाया है. अब तक कुल 92.48 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं. इसके अलावा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में सिर्फ 574 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. अब तक वैक्सीन की कुल 220 करोड़ 66 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. लोगों में दहशत बढ़ने लग गई है क्योंकि मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते दिन दिल्ली में कोविड से 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 1,767 नए मामले दर्ज किए गए हैं. मंगलवार के मुकाबले केस 15 फीसदी ज्यादा रिपोर्ट किए गए. फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 28.63 फीसदी है. महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार 16 जनवरी को दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या जीरो हो गई थी. डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट XBB.1.16 की वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि ये वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. हालांकि, उनका कहना है कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और उनको कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है. इसके अलावा डॉक्टरों ने बूस्टर शॉट्स लेने की भी लोगों को सलाह दी है. लेकिन जिस तरह से कोरोना महामारी एक बार फिर भारत में अपना उग्र रूप दिखाने लगी है उससे प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो चुका है.  

अन्य खबरे