Breaking News

कोरोना टीका के साथ महाराष्ट्र सरकार तैयार

02 Jan, 2021 2607

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए महाराष्ट्र पूरी तरह से तैयार है। टोपे ने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी नागरिकों को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है। लोग यह समझने की भूल न करें कि कोरोना का टीका लगवा लिया है तो कोरोना खत्म हो गया। जालना में कोरोना टीकाकरण के ड्राई रन का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आज राज्य के चार जिलों में, जालना, पुणे, नागपुर और नंदूरबार में कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी। टोपे ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर टीका देने से पहले व्यक्ति की पहचान जांची जाएगी, इसके बाद उसे कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को कुछ देर तक केंद्र पर रोका जाएगा। टीका लगाने के बाद संभावित साइड इफेक्ट को लेकर भी पूरी तरह की तैयारी की गई है। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों में अलग से बेड के इंतजाम किए गए हैं। यानी अब महाराष्ट्र की जनता टीका का लाभ ले सकेगी.

अन्य खबरे