Breaking News

संक्रमित खून चढ़ाने से एचआईवी-हेपेटाइटिस की चपेट में आए 14 बच्चे

25 Oct, 2023 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है। अस्पताल में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने से यह बच्चे एचआईवी एडस और हेपेटाइटिस बी, सी जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि कि खून चढ़ाने से पहले उसका परीक्षण नहीं किया गया। दरअसल, पूरा मामला कानपुर के मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले को गलत बता रहा है। वहीं, अस्पताल की इस बड़ी लापरवाही को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन सरकार ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डबल बीमार कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि कानपुर में एक सरकारी अस्पताल में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, जिससे इन बच्चों को एचआईवी एड्स और हेपेटाइटिस बी, सी जैसी चिंताजनक बीमारियां हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये गंभीर लापरवाही शर्मनाक है। मासूम बच्चों को भाजपा सरकार के इस अक्षम्य अपराध की सजा भुगतनी पड़ रही है। मोदी जी कल हमें 10 संकल्प लेने की बड़ी-बड़ी बातें सिखा रहे थे, क्या उन्होंने कभी अपनी भाजपा सरकारों की रत्ती भर भी जवाबदेही तय की है। बता दें कि अस्पताल ने इस लापरवाही से पल्ला झाड़ लिया है।

अन्य खबरे