Breaking News

24 घंटों में कोरोना के 5,747 नए मामले आए सामने आए

17 Sep, 2022 499

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना (corona) के संक्रमण के बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 5,747 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है। ताजा मौतों के आंकड़े के साथ कोविड के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,302 हो गई। वहीं 5,618 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं। कोरोना वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4,39,53,374 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी दर 98.71 फीसदी है। इस बीच, रोजाना पॉजिटिविटी रेट 1.69 फीसदी है, जबकि हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट 1.74 फीसदी है। साथ ही, इसी अवधि में कुल 3,40,211 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसकी कुल संख्या बढ़कर 89.12 करोड़ से अधिक हो गई। बता दें कि शुक्रवार को देश में संक्रमण के 6,298 मामले सामने आए थे। भले ही कोरोना के आंकड़े पहले के मुकाबले काम हुए हैं पर अभी इससे बचने के लिए सावधानी ज़रूरी है।

अन्य खबरे