Breaking News

24 घंटे में कोरोना के 9,531 नए मामले दर्ज

22 Aug, 2022 539

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
वैश्विक महामारी कोरोना के देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9,531 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा रविवार को सामने आए 11,539 संक्रमण से कम है। इसकी सूचना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 36 लोगों की मौत हुई। जिससे मरने वालों की संख्या 5,27,368 हो गई। वहीं 11,726 मरीज महामारी से ठीक भी हुए। जिसके चलते रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत रहा। इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.15 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.59 प्रतिशत रहा। इसी अवधि में, कुल 2,29,546 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसके चलते यह आंकड़ा बढ़कर 88.27 करोड़ से पार पहुंच गया।बता दें कोरोना का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

अन्य खबरे