Breaking News

आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी

06 Jul, 2019 1253
संवाददाता/in 24 न्यूज़.

आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. बजट के दूसरे दिन से इसका असर भी दिखाई देने लगा. सबसे पहले इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है. पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपये एडिशनल एक्साज ड्यूटी और 1 रुपये रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस लगने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगना शुरु हो गई. बजट के दूसरे दिन यानि शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 2.5 रुपये और डीजल की कीमत में 2.4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई. जिसका सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और भी बढ़ोतरी होने की आशंका है.

 

अन्य खबरे