Breaking News

आज से बदले घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

01 Apr, 2023 735

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से सरकार ने नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) की कीमतों में संशोधन किया है। एक अप्रैल को रसोई गैस की कीमतों में करीब 92 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, दरों में कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर यूजर्स के लिए है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले महीने एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपए से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपए बढ़ाए गए थे। घरेलू सिलेंडर के विपरीत कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे। एक अप्रैल 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2253 रुपए में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 2028 रुपए रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 225 रुपए की राहत मिली है। वह भी तब, जब एक मार्च 2023 को एक झटके में ही कॉमर्शियल के दाम 350 रुपए से अधिक बढ़ा दिए गए। फिलहाल श्रीनगर में 1219, दिल्ली में 1103, पटना में 1201, लेह में 1340, आईजोल में 1255, अंडमान में 1179, अहमदाबाद में 1110, भोपाल में 1118.5, जयपुर में 1116.5, बेंगलुरु में 1115.5, मुंबई में 1112.5, कन्या कुमारी में 1187, रांची में 1160.5, शिमला में 1147.5, डिब्रूगढ़ में 1145, लखनऊ में 1140.5, उदयपुर में 1132.5, इंदौर में 1131, कोलकाता में 1129, देहरादून में 1122, विशाखापट्टनम में 1111, चेन्नई में 1118.5, आगरा में 1115.5, चंडीगढ़ में 1112.5 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। अब देखना होगा कि आनेवाले दिनों में इनकी कीमतों में और कितना बदलाव आता है!

अन्य खबरे