Breaking News

आम आदमी के लिए अच्छी खबर, अब एकाउंट से पैसा चोरी होने पर बैंक लेगा तुरंत एक्शन

17 Nov, 2021 817

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी लगातार इजाफा हुआ है. साइबर ठग लोगों को ठगने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, बस एक छोटी सी चूक और आपकी पूरी मेहनत की कमाई चुरा ली जाती है.  इसलिए लोगों को लगातार सावधान रहने की हिदायत भी जाती है, क्योंकि अकसर देखा जाता है कि, खाते से पैसे चोरी होने की स्थिति में लोगों को समझ नहीं आता क्या करें. साथ ही बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तो भी समय रहते काम नहीं हो पाता. लेकिन अब आपको बैकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा क्योंकि अब आप डायरेक्ट सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बैंकिंग फ्रॉड की स्थिति में पुलिस कंप्लेंट से लेकर बैंक को मामले की जानकारी देने तक की पूरी प्रक्रिया काफी लंबी है. और इसी लंबे प्रोसेस के बाद भी कबतक मामले में कार्रवाई होगी, यह बात क्लियर नहीं हो पाती थी. इसलिए इन सभी परेशानियों को लेकर सरकार एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल बनाने की तैयारी में है और इस ऑनलाइन पोर्टल पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सरकार अभी काम भी कर रही है.

अन्य खबरे