ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहित कर रही है सरकार
04 Jul, 2019
1232
संवाददाता/in24 न्यूज़।
देश के विकास में करदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है. यही कारन है कि ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहित कर रही है सरकार। गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र 'मोदी सरकार 2.0' कर दायरा बढ़ाने और ईमानदारी से कर चुकाने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी काम कर रही है. गुरुवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं. इनमें सड़क के नामकरण से लेकर एयरपोर्ट पर राजनयिकों जैसी सुविधाएं प्रदान करना तक शामिल हैं. देश में लोगों में कर चुकाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कुछ कदम केंद्र सरकार के अनुमोदन पर वित्त मंत्रालय उठा सकता है.