Breaking News

गुजरात से दुबई जा रही फ्लाइट में यात्री को पड़ा दिल का दौरा

06 Dec, 2023 901

संवाददाता/in24 न्यूज़.

अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान में मंगलवार रात एक यात्री को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने के बाद को विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि पांच दिसंबर को स्पाइसजेट के अहमदाबाद से दुबई जा रहे बोइंग 737 विमान (उड़ान संख्या एसजी-15) को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि विमान रात करीब साढ़े नौ बजे कराची में सुरक्षित उतर गया। विमान दुबई जा रहा था, तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल दरमेश को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ा। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) की एक टीम द्वारा यात्री को तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। हाल ही में, जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के बाद कराची में उतारना पड़ा था। राहत की बात है कि यात्री अब खतरे से बाहर है।

अन्य खबरे