Breaking News

टोइंग करने से पहले घोषणा करेगी मुंबई यातायात पुलिस 

25 Nov, 2017 1550

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़

मुंबई में आप नो पार्किंग में पार्किंग करते हैं तो यह समझ लीजिए कि कार टोइंग करने के लिए मुंबई यातायात पुलिस आपकी गाड़ी ले जा सकती है। लेकिन जनता के लिए एक राहत की खबर यह है कि अब आगे से यातायात पुलिस बिना घोषणा किए कोई भी चार पहिया गाड़ी को टोइंग नहीं करा सकती साथ ही वाहन चालक या फिर वाहन का मालिक यदि वाहन के पास खड़ा हो तो भी पुलिस उससे नो पार्किंग का दंड नहीं वसूल सकेगी।

 

मुंबई यातायात पुलिस के सयुंक्त पुलिस आयोग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, " यातायात पुलिसकर्मी अब बिना पूर्व घोषणा के किसी की कार नहीं उठाएंगे। इसके साथ ही टोइंग वाहन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मौजूद रहेगा। "

हालांकि गाडी नो पार्किंग जोन में खड़ी रहती है तो वाहन चालक से दंड जरूर वसूला जाएगा। आदेश के अनुसार आगे से कोई भी दंड ई-चलान के जरिए ऑनलाइन प्रणाली से ही वसूली जाएगी। टोइंग से छूट उन्ही वाहन चालकों या मालिकों को मिलेगी जो टोइंग वैन का क्लैम्प वाहनों में लगने से पहले वहां मौजूद रहेंगे। 
 
 

अन्य खबरे