Breaking News

प्रदूषण फैलाने वाले 5 कारखाने होंगे बंद

15 Dec, 2017 1401

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पांच फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों से शहर की हवा काफी प्रदूषित थी जिसकी वजह से प्रशासन को ऐसा कदम उठाना पड़ा। यह पांचों फैक्ट्री नवी मुंबई मनपा के अंतर्गत आती हैं और ठाणे-बेलापुर मार्ग पर टीटीसी आद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं।

इन कारखानों की गतिविधियों पर नवी मुंबई मनपा की लगातार नज़र है, साथ ही इन कारखानों को प्रशासन ने नोटिस भी सौंपा है। इस प्रक्रिया में कूल पांच कारख़ाने शामिल हैं जिनपर प्रदूषण फैलाने और अपने कारखाने का दूषित पानी बिना शुद्धिकरण किए मनपा की नाली में बहाने का संगीन आरोप है।

इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने इन कारखानों को नोटिस भी दिया था पर कारखानों द्वारा कोई सुधार नहीं होने पर प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा। इससे पहले भी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण महामंडल ने प्रदूषण प्रतिबंध कानून 1974 और 1981 के तहत 15 पत्थर के खदानों को बंद करवाया है। 

 
 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे