महाराष्ट्र के कोयना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए
04 Jun, 2017
1675
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई
महाराष्ट्र के कोयना क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस हुए थे । ये भूकंप के झटके कल रात तक़रीबन ११:४४ को महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। मिली जानकारी के मुताबित कोयना डैम को भूकंप का केंद्र स्थान माना जा रहा है, साथ ही पुणे और कोल्हापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए है । आपको बता दे की एक दिन पहले मतलब शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जो भूकंप हुआ था वो जमीन से तक़रीबन १० किमी निचे था। हालाँकि महाराष्ट्र में शनिवार को जो भूकंप हुआ था उस से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है की जब भूकंप के झटके महसूस होने लगे थे तो वहा के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे।