Breaking News

सस्ता सोना ले जा रे!

29 Jun, 2021 874

संवाददाता/in24 न्यूज़.

कोरोना महामारी के बीच सोना को पसंद करनेवाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है कि इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है. ये गिरावट वैश्विक और घरेलू बाजारों में दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,775.42 डॉलर प्रति औंस था और चार साल में सबसे बड़ी मासिक गिरावट की ओर अग्रसर है. इस महीने वैश्विक कीमतों में 6.8 फीसदी की गिरावट आई है, जो नवंबर 2016 के बाद सबसे अधिक है. घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.18 फीसदी गिरकर, 46,923 प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी का वायदा भी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ, 67,844 प्रति किलोग्राम पर था. भारतीय बाजारों में सोना इस महीने अब तक लगभग 2,300 रुपये नीचे है, जो लगभग 5 फीसदी नीचे है. इस महीने चांदी में भी तेजी आई है. एमसीएक्स पर इस महीने अब तक वायदा लगभग 7 फीसदी या 5,600 रुपये नीचे है. फेडरल रिजर्व के तेजी के रुख के बाद इस महीने सोना मजबूत दबाव में आया है, जिससे कीमतें 1,800 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई हैं. तो बस अपने बजट के हिसाब से सस्ता सोना खरीदने का प्रोग्राम बना सकते हैं.

अन्य खबरे