Breaking News

सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

01 Jun, 2023 500

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महंगाई से परेशान इससे छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों  के लिए बड़ी राहत की खबर है कि गैस सिलेंडर (gas cylinder) की कीमत में कमी की गई है। इससे पहले एक मई 2023 को भी कॉमर्शियल गैस (commercial gas) सिलेंडर के दाम में 172 रुपए की कटौती की गई थी। नई दिल्ली में कमर्शियल गैस के दाम में 83.5 रुपए की कटौती की गई है और अब नई कीमत 1773 रुपए हो चुकी है। पिछले महीने कॉमर्शियल गैस प्राइस 1856.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1103 रुपए बना हुआ है। एक जून से बदलने वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1773 रुपए में बिक रहा है। वहीं एक जून को कोलकाता में 1875.50 रुपए बिक रहा है।मुंबई में 19 किलो कॉमर्शियल गैस 1725 रुपए और वहीं चेन्नई में एलपीजी प्राइस 1973 रुपए बिक रहा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1856.50 रुपए से 83.50 रुपए घटकर 1773 रुपए हो चुका है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1960.50 से 85 रुपए कम होकर 1875.50 रुपए हुआ है। मुंबई में कॉमर्शियल गैस 1808.50 रुपए से 83.50 रुपए सस्ता होकर 1725 रुपए हो चुका है। वहीं चेन्नई में एलपीजी गैस 2021.50 रुपये से 84.50 रुपए घटकर 1937 रुपए पर पहुंच चुका है। पिछले कुछ महीने से घरेलू एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार मार्च के दौरान इसमें बदलाव हुआ था। तब से लेकर अभी तक इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेह में 1340, आईजोल में 1260, भोपाल में 1108.5, जयपुर में 1106.5, बेंगलुरु में 1105.5 रुपए, दिल्ली में 1103 रुपए , मुंबई में 1102.5 रुपएऔर श्रीनगर में 1219 रुपए हो चुका है। फिलहाल यह उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है। 

अन्य खबरे