न्यू ईयर में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

 01 Jan 2024  1534

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी के लिए न्यू ईयर की शुरुआत ही राहत से हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के आज नए रेट जारी की हैं। आज एक जनवरी 2024 से एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने के कारण एक बड़ी कटौती की उम्मीद थी। क्योंकि 2019 में पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट दिया था। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपए कम कर दिए गए। दिल्ली में सिलेंडर 809.50 रुपए से 689 रुपए पर आ गया। इस बार ऐसा नहीं हुआ। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट आज जो कम हुए हैं, वह नए साल के गिफ्ट के रूप में टॉफी है। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपए का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपए था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपए में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपए में बिकेगा। घरेलू सिलेंडर आज भी 30 अगस्त 2023 के रेट पर मिल रहे हैं। अभी दिल्ली में यह सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को सिलेंडर के रेट में भारी कटौती की गई थी। यह 1103 रुपए से 200 रुपये सस्ता होकर 903 रुपए पर आ गया। आज घरेलू सिलेंडर कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए हैं। महंगाई से परेशान लोगों इ लिए सिलेंडर का सस्ता होना नए साल का गिफ्ट है।