Breaking News

53 पैसे मजबूत हुआ रुपया

05 Nov, 2022 652

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रुपए (rupees) में आज फिर से मजबूती आई है। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 53 पैसे मजबूत होकर 82.35 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया आठ पैसे फिसलकर 82.88 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे सुधरकर 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 82.35 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और अंत में इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.85 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। बहरहाल रुपए की मजबूती ने उम्मीद को बढ़ा दिया है।

अन्य खबरे