झारखंड में युवक की निर्मम हत्या

 05 Jun 2020  585

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
झारखंड के रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को जरिया गांव से मुड़ामु जाने वाले रास्ते में बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त मुड़ामु गांव निवासी देवनाथ सिंह के इकलौते पुत्र धनुर्धर सिंह (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने कई जांच के नमूने भी एकत्र किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनुर्धर जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।