विकास के घर से पुलिस को एक रुपया भी नहीं मिला

 19 Jul 2020  562

संवाददाता/in24 न्यूज़.

कानपुर का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामले में हुई जांच में हर रोज कुछ न कुछ ऐसी बात सामने आ रही है, जिन्हे जानकर हैरानी हो रही है। ताजा मामले में कुछ ऐसी जानकारियां सामने आईं है जो जहां लोगों को हैरान कर रहीं हैं तो वहीं कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे जो अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जुटाता था, वो अपने घर में एक रुपया भी नहीं रखता था। पुलिस एनकाउंटर के बाद जब उसके मकान को ढहा दिया गया। उसके बाद पुलिस को उसके घर से एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ। ऐसा पुलिस की तलाशी फर्द में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात बदमाश विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने विकास के मकान के तीन कमरों को छोड़ कर बाकी हिस्से को जेसीबी से गिरा दिया। तलाशी फर्द में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वहां रखी अलमारियों और उसके लॉकर के ताले टूटे हुए मिले थे। इतना ही नहीं पुलिस को विकास के छह करीबियों के मकानों में भी अलमारियों के ताले टूटे मिले। ऐसे में ये बात तो साफ है कि ताले तोड़ कर वहां रखी सभी कीमती वस्तुएं निकाल ली गयीं। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा किसने किया। वारदात के बाद उस जगह पर पुलिस के अलावा कोई भी नहीं गया था। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आती है। पुलिस की ये परेशानी बानी हुई है.