Breaking News

अनंतनाग में ग्रेनेड हमला, सेना के एक जवान सहित तीन घायल

10 Aug, 2023 1316

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज ग्रेनेड हमले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सैनिक और दो आम नागरिक घायल हुए हैं। अनंतनाग जिले के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। संयुक्त बल कोकरनाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी यह घटना हुई। सूत्रों ने कहा कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक ग्रेनेड फेंका गया जिसके परिणामस्वरूप एक सैनिक और दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।

अन्य खबरे