अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद नेशनल फैलोशिप बंद
09 Dec, 2022
800
संवाददाता/in24 न्यूज़। शिक्षा के क्षेत्र में अल्पसंख्यक छात्रों (minority students) को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली मौलाना आजाद नेशनल फैलोशिप को बंद कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में स्कॉलरशिप बंद करने को लेकर जानकारी दी। सरकार ने तर्क दिया है कि यह योजना दूसरी योजनाओं को ओवरलैप करती है, इसलिए इसे बंद कर दिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आठवीं क्लास तक की तमाम स्कॉलरशिप को बंद कर दिया था।