Breaking News

आज पूरा होगा ज्ञानवापी परिसर का साइंटिफिक सर्वे

16 Nov, 2023 665

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का काम समाप्त हो जाएगा। एएसआई शुक्रवार को वाराणसी की जिला अदालत में अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगा। एएसआई ने परिसर में मौजूद 250 से अधिक अवशेषों को कलेक्ट्रेट के कोषागार में सुरक्षित रखा है। एएसआई अन्य सबूत भी आज ही संरक्षित करने के लिए भेज देगा। कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे किया जा रहा है। वाराणसी के जनपद न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते 21 जुलाई को ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर शेष परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया था। 24 जुलाई से एएसआई ने ज्ञानवापी में सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी। बता दें कि ज्ञानव्यापी को लेकर जमकर सियासत भी देखने को मिली।  

अन्य खबरे