Breaking News

आज रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की

04 Jun, 2022 469

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय रेलवे ने आज 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ऐसे में अगर आप अपनी ट्रेन का स्टेटस जाने बिना ही घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकल गए तो आपको परेशानी हो सकती है. तो इन परेशानियों से बचने के लिए आप को अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जान लेना चाहिए. बता दें कि रेलवे हर रोज कई ट्रेनों को डायवर्ट, कैंसिल या रिशेड्यूल करता है जिसके पीछे की वजह ये है कि कई बार खराब मौसम हो जाता है बारिश, आंधी, तूफान आदि के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है. वहीं कानून व्यवस्था के कारण भी कई बार ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है या उसके समय में बदलाव किया जाता है. इसके साथ ही रेल की पटरियों की मरम्मत की वजह से भी कई बार ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया जाता है. आज यानी शनिवार 4 जून 2022 को कुल 211 ट्रेनों को रद्द करने के फैसला किया है. सभी ट्रेनें अलग-अलग कारण से रद्द की गई हैं. इसके अलावा 14 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आप आज के कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें. इससे आप बाद में रेलवे स्टेशन जाकर वापस लौटने की परेशानी से बच जाएंगे. तो चलिए रद्द ट्रेनों की लिस्ट को चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes की वेबसाइट पर विजिट करना होगा. जहां आपको Exceptional Trains ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपको सभी ट्रेनों का स्टेटस यहां दिखाई देगा. बता दें कि इनदिनों गर्मी की छुट्टियां हैं और भारी संख्या में लोग रेलवे से यात्रा करते हैं.

अन्य खबरे