Breaking News

आज से देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की हुई शुरुआत

13 Aug, 2022 521

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज से देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान ('Har Ghar Tiranga' campaign) की शुरुआत विधिवत दिखने लगी है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम की शुरुआत की गई है। ’हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर से हुई है। शाह ने आज अपने घर से भारत के राष्ट्रध्वज को लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का औपचारिक रूप से आगाज किया। उन्होंने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा लहराकर इस मुहिम की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में 18400 फीट की ऊंचाई पर भारतीयों जवानों ने भी राष्ट्रध्वज लहराया। बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है। बता दें कि अनेक सेलिब्रिटी भी इस योजना से जुड़ने की अपील करते रहे हैं।  वहीं रात के समय देश के अनेक हिस्सों में तिरंगे की लाइटिंग भी देस्खने को मिल रही है।  

अन्य खबरे