Breaking News

एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स

31 Mar, 2023 561

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे (Expressway) और नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे (National Highway authority of india) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ा दिया है। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों को पहले के मुकाबले पांच से 15 फीसदी तक अधिक शुल्क देना पड़ेगा। वहीं, कम दूरी के लिए 10 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा। दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-हिसार, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-बुलंदशहर और दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ा है। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल दर बढ़ाने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली से हापुड़ जाने वाले चार पहिया वाहनों टोल टैक्स में 6.45 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में पांच से सात फीसद की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि वाहन चालकों में में इस बढ़ोत्तरी से रोष है।

अन्य खबरे