Breaking News

एनआईए ने खालिस्तानी-गैंगस्टर्स के खिलाफ छह राज्यों में की छापेमारी

27 Sep, 2023 529

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने आज सुबह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की है। खबर के मुताबिक,  51 ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब में 31 जगहों पर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है। खबर के मुताबिक, साल 2016 के बाद पंजाब में सिखों, हिंदुओं और ईसाइयों को लक्ष्य बनाकर की गई कई हत्याएं खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की करतूत थीं, जिसकी हत्या से भारत और कनाडा के बीच विवाद पैदा हो गया है। बता दें कि कनाडाई एजेंसियों ने निज्जर और उनके मित्रों भगत सिंह बराड़, पैरी दुलाई, अर्श डल्ला, लखबीर लांडा और कई अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर कभी कोई जांच शुरू नहीं की। बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच तनाव चल रहा है। इस बीच एनआईए ने यह छापेमारी की कार्रवाई की है।

अन्य खबरे