Breaking News

एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री को पीएम मोदी ने किया देश को समर्पित

07 Feb, 2023 932

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कर्नाटक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हेलीकॉप्टर कारखाने को देश को समर्पित किया। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री (helicopter factory) है। पीएम मोदी ने इस दौरान तुमकुरु में ही लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी पीएम मोदी ने कहा कि यही एचएएल है, जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। राफेल जेट को लेकर लोगों को भड़काया गया और संसद का समय बर्बाद किया गया। उन्होंने कहा कि झूठ कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंतत: उसकी हार ही होती है। आज एचएएल की यह  हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, एचएएल की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक इनोवेशन की भूमि है। प्रदेश में ड्रोन से लेकर तेजस विमान बनाए जा रहे हैं। कर्नाटक निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने इस दौरान कहा कि कर्नाटक का मतलब विकास, शांति और समृद्धि और भारत का भविष्य है। बता दें कि पीएम मोदी विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं।

अन्य खबरे