Breaking News

कचरे के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड

27 Sep, 2022 728

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कचरे के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से पट्टी के बाहमनीवाला गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर उक्त बम को सुरक्षित रख लिया है। बम पुरानी स्थिति में है और सेना से संबंधित हो सकता है। फिलहाल बम को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया जा रहा है। प्रथम जानकारी के अनुसार राहगीरों ने जब कचरे के ढेर में हैंड ग्रेनेड पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत थाना सिटी पट्टी को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल के साथ डी.एस.पी. सतनाम सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बम को सुरक्षित रखने और बम निरोधक दस्ते को बुलाया है।  आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे