कर्नाटक में आज मतदान जारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता से भारी संख्या में वोटिंग करने की अपील करते हुए कहा कि कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाने का आग्रह है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की सभी सीटों के लिे आज (बुधवार) को ही मतदान हो जाएगा। उसके बाद 13 मई (शनिवार) को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। कर्नाटक में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधा-सीधा टक्कर है। दोनों ही राजनीतिक दल पिछले लगभग डेढ़ महीने से राज्य में रैलियां, रोड शो, ऑफलाइन और ऑनलाइन चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। 13 मई को यह साफ़ हो जाएगा कि केरल में किसकी सरकार बनेगी!