Breaking News

किरन रिजिजू को विधि मंत्रालय से हटाकर मेघवाल को दी गई जिम्मेदारी

18 May, 2023 603

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कॉलेजियम प्रणाली (collegium system) पर टिप्पणी करना विधि मंत्री किरन रिजिजू (Kiren Rijiju) के लिए महंगा सबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है और विधि मंत्री किरन रिजिजू को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को यह मंत्रालय सौंपा गया है। माना जा रहा है कि किरन रिजिजू लगातार अपनी टिप्पणियों से खलबली मचा रहे थे। उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली के बारे में टिप्पणी की थी और उस पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अब उनको विधि मंत्रालय से हटाकर भू विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दे दी है। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं, जिन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है। बता दें कि कभी रविशंकर प्रसाद भी मोदी सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं। 

अन्य खबरे