Breaking News

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर 40 मजदूरों को काम नहीं मिलने की सजा

22 Jun, 2021 685

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं. इसके बावजूद कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर 40 मजदूरों को सजा मिली है. सभी मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिलेगा. जब वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाएंगे तभी सभी को मनरेगा में काम दिया जाएगा. तहसीलदार के मौखिक आदेश का ग्राम पंचायत दीवान चारसी पालन करने में जुट गई है. गांव में टीकाकरण करवाने से ग्रामीण कतरा रहे हैं. जिसके चलते तहसीलदार ने अपने मौखिक आदेश में कहा है कि वैक्सीन लगवाने पर ही लोगों को मनरेगा में काम मिलेगा. साथ ही जो वैक्सीन नहीं लगवाएगा उसे राशन भी नहीं मिलेगा. बता दें कि 1700 की आबादी वाले गांव में केवल 9 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है. बता दें कि 21 जून से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है.

अन्य खबरे