चार महीने बाद भारत से खत्म हो सकता है कोरोना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से दुनियाभर में लोग परेशान हैं. ऐसे में भारत के लिए अच्छी आई है. दरअसल, भारत सरकार की ओर से नियुक्त की गई वैज्ञानिकों की एक कमेटी ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी अपना चरम यानी पीक पार कर चुकी है. वैज्ञानिकों की इस कमेटी ने रविवार को कहा कि बावजूद इसके सुरक्षात्मक उपायों को जारी रखना होगा. वैज्ञानिकों की इस कमेटी ने कहा कि अगर मौजूदा सावधानी और उपाय बरते गए तो चार महीने बाद फरवरी 2021 में महामारी समाप्त होने की संभावना है. वैज्ञानिकों ने कहा कि तब तक संक्रमण की कुल संख्या लगभग 10.5 मिलियन होगी. बता दें कि वर्तमान में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख 48 से अधिक है. इसके अलावा भारत की केवल 30 फीसदी आबादी ने अब तक प्रतिरक्षा विकसित की है. वहीं वैज्ञानिक कमेटी ने कहा कि मार्च में अगर लॉकडाउन न लगाया जाता तो कोरोना से मरने वालों की संख्या इस साल अगस्त तक 25 लाख से अधिक हो सकती थी. बता दें कि अब तक भारत में एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि कमेटी इंडियन नेशनल सुपरमॉडल को कोविड-19 के लिए एक मैथमेटिकल मॉडल के साथ आने के लिए नियुक्त किया गया था, जो भारत में महामारी की संभावना पर प्रकाश डाल सकता है. इस समिति में आईआईटी और आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के सदस्य थे. कमेटी ने कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी अपने चरम को यानी पीक को पार कर गई है लेकिन सुरक्षात्मक उपायों को जारी रखना चाहिए. हालांकि इस कमेटी के मुताबिक आगामी त्योहार और सर्दियों के मौसम में संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है इसलिए सावधानियां जारी रखनी चाहिए. वाकई यदि ऐसा हुआ तो कोरोना के खौफ से लोगों को मुक्ति मिल सकेगी.