Breaking News

जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

05 Sep, 2023 684

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि एक आतंकी को घेर लिया है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। इनमें एक सेना का और एक पुलिस का जवान है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को इनपुट मिली थी। जिसके आधार पर ये मुठभेड़ शुरू हुई। चसाना के तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना ऑपरेशन चला रही है। एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। एक पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान घायल हुआ है जिनको इलाज के लिए भेज दिया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपनी मुहीम और तेज़ कर दी है।

अन्य खबरे