Breaking News

जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादी ढेर

30 Dec, 2020 877

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बालों का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बीती रात शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर कर दिए गए.  पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने इलाके में जारी एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। जबकि अन्‍य आतंकियों के होने की आशंका के मद्देनजर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये एनकाउंटर मंगलवार से चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम परिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते अलग अलग आतंकी वारदात में घायल हुये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी एवं सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रदेश के गांदेरबल में 23 दिसंबर को ग्रेनेड हमले में वह घायल हो गये थे। फ़िलहाल सुरक्षा बलों के जवान अपने अभियान में और चौकन्ने हो गए हैं.

 

अन्य खबरे