Breaking News

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

19 Feb, 2022 658
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
जम्मू-कश्मीर (jammu-kashmir) में शोपियां जिले से एक बार फिर सुरक्षा जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (encounter) की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके के चेरमार्ग में हुई. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है। इस बारे में कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि, मृतक सशस्त्र बलों के जवानों की पहचान संतोष यादव और चव्हाण रोमित तानाजी के रूप में हुई है. यह दोनों 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) से हैं। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोली लगने से सेना के दोनों जवानों की मौत हो गई। हालांकि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है.

अधिकारियों ने बताया कि सेना को इस शोपियां में जैनापुरा इलाके के अंतर्गत आने वाले चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने आगे बताया कि, जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया। मृतक आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अन्य खबरे