Breaking News

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक महिला की मौत

21 Mar, 2023 717

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नक्‍सल (Naxalite) प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली और तोड़का के बीच जंगलों में आज सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्‍सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्‍सलियों की कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश सहित कई नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी। जंगली पहाड़ी में सुरक्षा बलों को देख नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे की खबर है। साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पहाड़ी और जंगली क्षेत्र है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि कोरचोली के जंगल में सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवान अभी तक घटना स्थल से लौटे नहीं है। मुठभेड़ के आसपास जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। पुलिस पार्टी के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

अन्य खबरे