Breaking News

निर्भया के दोषियों को तीन मार्च को होगी फांसी

17 Feb, 2020 1035

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

निर्भया के दोषियों अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता मुकेश सिंह और विनय शर्मा  को पटियाला कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी करते हुए तीन मार्च को फांसी की सज़ा मुकर्रर कर दी है. पहले 22 जनवरी को फांसी देने की बात सामने आई थी, मगर कानूनी अड़चनों की वजह से मामला आगे बढ़ता रहा. पटियाला कोर्ट ने फांसी की तारीख तय कर दी है, मगर दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि हम आगे भी इस केस में पैरवी करते रहेंगे, क्योंकि कानून सबके लिए है. अदालत के इस फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि कानून के घर देर है अंधेर नहीं है, उम्मीद है कि दोषियों को तीन मार्च को फांसी पर लटका दिया जाएगा। गौरतलब है कि 14 दिन के अंदर यदि दोषियों की तरफ से कोई याचिका दायर की जाएगी तो उसका निपटारा कर दिया जाएगा.    

अन्य खबरे