पीएम मोदी समेत अमित शाह और नड्डा ने दीं महानवमी की शुभकामनाएं
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नवरात्रि के आखिरी दिन आज पूरे देश में महानवमी मनाई जा रही है। देशभर में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्तगण महानवमी पर माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने देश के हर परिवारों को संकल्प की सिद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नवरात्रि की महानवमी सिद्धि और मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री की उपासना का दिन है। देवी मां से प्रार्थना है कि वे देश के मेरे हर परिवारजन को संकल्प की सिद्धि का आशीर्वाद दें।अमित शाह ने देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय माता दी! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां जगत जननी से समस्त देशवासियों को सुख-सौभाग्य और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। मां सिद्धिदात्री सभी के संकल्प सिद्ध करें, आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी! बता दें कि महानवमी के बाद दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें रावण दहन प्रमुख है।