Breaking News

पुंछ में सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला

15 Oct, 2021 662

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतकियों ने बड़ा हमला किया है। काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के तहत जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार देर रात एक काउंटर टेरर ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई में भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए। सेना के सूबेदार और सिपाही हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। दो अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि पुंछ जिले में 60 घंटे के भीतर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ये दूसरा बड़ा हमला किया है। हालांकि, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। आतंकियों ने यह हमला जिले के मेंढर सबडिवीजन के गुरसाई क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां इलाके में किया। बताते चलें कि जिस समय हमला हुआ उस समय सेना की 48 आरआर, 16 आरआर और एसओजी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। इसके लिए सुरक्षाबल समय-समय पर क्षेत्र में रोशनी गोलों का भी प्रयोग कर रहे हैं। उधर इस आतंकी हमले के बाद पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट से बिंबरगली के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे पहले सोमवार सुबह जिले की सुरनकोट तहसील के चमरेड़ जंगल में आतंकियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में सेना की 16 आरआर का एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद पिछले 60 घंटे से सुरक्षाबल चमरेड़ से लेकर देहरागली में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे हैं। दोपहर को जिले के मेंढर सब डिवीजन के भाटादूड़ियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया था। शाम करीब सवा पांच बजे भाटादूड़ियां जंगल में जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान चलाते हुए पहुंचे तो आतंकियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बता दें कि पिछले दिनों अनेक आतकियों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया था। 

अन्य खबरे