Breaking News

फास्टैग से जल्द मिलेगा छुटकारा, नई जीपीएस प्रणाली होगा लागू

08 Feb, 2023 699

साक्षी शर्मा/in24 न्यूज़ 

आजकल वाहनों की संख्यां बढ़ती ही जा रही है। पास के क्षेत्र में जाना हो या फिर दूर दराज क्षेत्र में जाना हो हर कोई अपने वाहन का उपयोग करता है। दूर दर्राज क्षेत्र में जाने के लिए हाइवे से होकर गुजरना पड़ता है जिसमें आपको टोल देने के लिए फास्टैग की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप हाइवे पर गाडी चला रहे है तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है, क्योंकि अब आपको हाइवे पर गाडी चलाने पर फास्टैग के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। सरकार की तरफ से ऐसी सुविधा शुरू की जा रही हैं जिसमें आपको फास्टैग देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से हाइवे के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई जा रही, जिससे लोगों को हाइवे पर वाहन चलाने में आसानी हो और सुविधाएं मिले। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना रुके पेमेंट करने और वाहनों की आवजाही सुनिश्चित करने, वाहनों की लंबी कतार को कम करने के लिए सरकार जल्द ही फास्टैग सिस्टम को हटाकर जीपीएस आधारित टोल प्रणाली की सुविधा ला रही है जिसके बाद लोगों के लिए टोल भरना बेहद आसान हो जाएगा।  
जानकरी के मुताबिक सरकार इस समय नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम और संशोधन की तरफ भी सरकार अपना रुख बढ़ाएगी। जीपीएस आधारित प्रणाली को शुरू करने से पहले सरकार को भी हर जगह से तैयारी करनी पड़ेगी। सरकार को भी टेक्नोलॉजी से लेकर सडकों को अपग्रेड करने के लिए काम करना होगा। 

अन्य खबरे