बर्फीली चोटियों पर चीनी सैनिकों के हौसले हुए पस्त
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत और चीन के बीच तनाव में कमी आई है. चीनी सैनिकों को ठंड ने हौसला तोड़ने का काम किया है. चीन पर भारतीय सेना ने बड़ी बढ़त बनाते हुए लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर ठंड आने से पहले से ही 35 हजार सैनिक तैनात कर दिए हैं लेकिन ठंड के दिनों में मोर्चों पर तैनाती का अनुभव न रखने वाले चीनी सैनिक अभी से कमजोर पड़ने लगे हैं। इस बीच दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवे दौर की वार्ता के लिए तैयारी चल रही है। हालांकि दोनों पड़ोसी देशों ने तनाव के जल्द समाधान की संभावना जताई है लेकिन चीन पर भरोसा करने के बजाय भारतीय सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से खुद को तैयार कर लिया है। दरअसल ठंड के दिनों में बर्फबारी शुरू होते ही चार महीनों के लिए यानी अक्टूबर के अंत तक सड़क मार्ग बंद हो जाएंगे, इसलिए इससे पहले ही सैनिकों के लिए सारे संसाधन जुटाने होंगे। हालांकि आकस्मिक स्थिति में वायुसेना के परिवहन विमानों की सेवाएं ली जा सकेंगी लेकिन इन उड़ानों में भी समय की पाबंदी है। दोपहर से पहले विमानों को लेह से बाहर उड़ना पड़ता है क्योंकि दुर्लभ ऑक्सीजन के साथ तापमान में बढ़ोतरी विमानों के इंजन को प्रभावित करती है। सियाचिन ग्लेशियर में तैनाती और करगिल में 18 हजार फीट ऊंची बर्फ की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने का अनुभव रखने वाली भारतीय सेना के लिए लद्दाख की खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां कोई मायने नहीं रखतीं लेकिन ठंड के दिनों में मोर्चों पर तैनाती का अनुभव न रखने वाले चीनी सैनिक अभी से कमजोर पड़ने लगे हैं। क्योंकि बर्फीली ठंड ने उनके हौसले को तोड़ना शुरू कर दिया है.