Breaking News

भारतने लॉकडाउन में किया चीन की सीमा से सटे पुल का पुनर्निर्माण

21 Apr, 2020 851

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन के बीच भारत ने चीन की सीमा से सटे पुल का पुनर्निमाण करके एक बड़ी सफलता पाई है. देश में पिछले लगभग महीनेभर से लॉकडाउन की स्थिति है. इसके बावजूद भारत ने चीन के खिलाफ रणनीतिक तौर पर एक बड़ी सफलता हासिल की है. लॉकडाउन के बावजूद इस पुल का पुनर्निर्माण कार्य मात्र 27 दिनों में किया गया. इस पुल के बन जाने से भारतीय सेना की तेज आवाजाही सुनिश्चित होगी. इसके अलावा दूरदराज के इलाकों में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति हो पाएगी. यह पुल अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले के दापारिजो में बना है. सुबानसिरी नदी पर बने इस पुल का नाम भारतीय सेना के अशोक चक्र विजेता एक बहादुर जवान हंगपम दादा के नाम पर रखा गया है.जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे.

अन्य खबरे